Connect with us

नवी मुंबई

नवी मुंबई की मनपा स्कूल का नाम पूर्व महापौर तुकाराम नाईक के नाम पर रखा गया

Published

on

20वीं पुण्यतिथि पर सेक्टर 11, कोपरखैरणे स्थित स्कूल नंबर 94 का हुआ नामकरण, वनमंत्री गणेश नाईक ने किया नामफलक का अनावरण।

नामकरण

नवी मुंबई महानगरपालिका (एनएमएमसी) के सेक्टर 11, कोपरखैरणे स्थित सीबीएसई स्कूल नंबर 94 का नाम बदलकर पूर्व महापौर स्वर्गीय तुकाराम रामचंद्र नाईक विद्यालय रखा गया है। उनकी 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह में राज्य के वनमंत्री गणेश नाईक के हाथों नए नामफलक का अनावरण किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. संजीव नाईक, पूर्व विधायक संदीप नाईक, उपमहापौर दशरथ भगत, सभागृह नेता सागर नाईक, पूर्व महापौर जयवंत सुतार, स्थायी समिति सभापति अशोक पाटील, नगरसेवक मुनावर पटेल और नगरसेविका अदिति नाईक सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे। स्कूल का नाम तुकाराम नाईक के नाम पर रखने का प्रस्ताव उनकी बहू और नगरसेविका वैष्णवी नाईक ने नगरसेविका का पदभार संभालने के बाद महानगरपालिका में रखा था। महासभा की मंजूरी मिलने के बाद इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाया गया।

तुकाराम नाईक ने नवी मुंबई के पांचवें महापौर के रूप में वर्ष 2000 के आसपास कार्यभार संभाला था। इसके अलावा उन्होंने सभागृह नेता के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी। शहर के विकास और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वैष्णवी नाईक ने कहा कि यह नामकरण उनके लिए भावुक और गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से उनके ससुर की विरासत और समाजसेवा के योगदान को हमेशा के लिए सम्मान मिलेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार