नवी मुंबई
वैभव नाइक द्वारा नवी मुंबई में एक महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
अपने जन्मदिन को सार्वजनिक सेवा दिवस के रूप में मनाने के लिए श्री वैभव नाइक द्वारा नवी मुंबई में एक महा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था।
शिविर
युवा आइकन और नवी मुंबई के युवा नेता के रूप में प्रसिद्ध, नवी मुंबई भाजपा युवा नेता श्री वैभव नाइक ने अपने जन्मदिन को सार्वजनिक सेवा दिवस के रूप में मनाने के लिए एक महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान को हमेशा एक श्रेष्ट दान माना गया है और ऐसे शिविरों का आयोजन महत्वपूर्ण सार्वजनिक लाभ के समान है। शिविर का आयोजन नवी मुंबई भाजपा, श्री गणेश नाइक ब्लड डोनर चेन और विद्याश्री चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से किया गया था। कोपरखैरणे में श्री वैभव नाइक के जनसंपर्क कार्यालय में यह शिविर आयोजित किया गया था।
शिविर में श्री वैभव नाइक को जन्मदिन की बधाई देने के लिए ऐरोली भाजपा विधायक श्री गणेश नाइक उपस्थित थे। उनके साथ नवी मुंबई भाजपा अध्यक्ष श्री संदीप नाइक, श्री लीलाधर नाइक, श्री रविकांत पाटिल, श्री भगवती पगारिया, श्री नारायण शिंदे, श्री संदीप म्हात्रे, ऐड्वोकेट निकेतन पाटिल, अन्य अधिकारी एवं शुभचिंतक भी उपस्थित थे। शिविर में बंजारा समाज के अध्यक्ष श्री प्रभु चव्हाण ने एक अभिष्टचिंतन समारोह का आयोजन किया और श्री वैभव नाइक को बंजारा समाज की संस्कृति और परंपरा से सम्मानित किया। शिविर में भारी जनभागीदारी देखी गयी।
मीडिया से बात करते हुए श्री वैभव नाइक ने रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए सभी निवासियों को धन्यवाद दिया। इसके अलावा वह लोगों द्वारा दिए गए प्यार और शुभकामनाओं के लिए भी आभारी थे।
-
नवी मुंबई3 years agoनवी मुंबई सीवूड्स में चोकलेट का लालच दे कर बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम
-
नवी मुंबई4 years agoजब नियत अपने वार्ड के विकास की हो तो ख़ुद के द्वारा किया ख़र्च कोई माएने नहीं रखता – सुहासिनी नायडू भाजपा युवती ज़िला प्रमुख
-
नवी मुंबई2 years agoसुहासिनी नायडू ने मुख्यमंत्री से केरल स्टोरी को कर मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया
-
नवी मुंबई4 years agoनवी मुंबई महानगरपालिका हर प्रभाग में वेस्ट डीकॉम्पोज़िशन का प्रबंध करें – सुहासिनी नायडू युवती ज़िला प्रमुख
-
Uncategorised4 years agoॐ श्री गणेशाय नमः
-
नवी मुंबई2 years agoसुहासिनी नायडू ने एनएमएमसी से नवी मुंबई में महिलाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया हैं
-
नवी मुंबई3 years agoक्या ज्वेल ऑफ़ नवी मुंबई महिलाओं एवं बुज़ुर्गों के लिए सुरक्षित है?
-
नवी मुंबई4 years agoअशोक गावडे ने माफ़ी नहीं माँगी तो उसको नवी मुंबई में चैन से रहने नहीं दूँगी – आमदार मंदा म्हात्रे
