नवी मुंबई
विधायक गणेश नाइक और विधायक मंदा म्हात्रे ने नवी मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय मत्स्य पालन सम्मेलन में भाग लिया
नवी मुंबई में राष्ट्रीय मत्स्य पालन सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन
“बिना संस्कार नई सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार” के आदर्श वाक्य के साथ नवी मुंबई में एक राष्ट्रीय मत्स्य पालन सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन वाशी के विष्णु दास भावे नाट्यगृह में किया गया था। सहकार भारतीय ट्रस्ट के माध्यम से पूरा सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला उपस्थित थे। उनके साथ डॉ. उदय जोशी, भाजपा ऐरोली विधायक श्री गणेश नाइक, भाजपा बेलापुर विधायक श्रीमती मंदा म्हात्रे, श्री रमेश पाटिल, श्री जयवंत भाई केवट, श्री विवेक जुगाड़े, नवी मुंबई भाजपा अध्यक्ष श्री संदीप नाइक, श्री सागर नाइक, भाजपा पदाधिकारी , नगरसेवक और कई अन्य अतिथि उपस्थित थे।
यह पहली बार था कि नवी मुंबई में राष्ट्रीय मत्स्य पालन सम्मेलन का आयोजन किया गया। अपने काम को उल्लेखनीय ढंग से अंजाम देने के लिए दो मछुआरों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंच पर श्री परषोत्तम रूपाला द्वारा मछुआरों का अभिनंदन किया गया। माइक पर बोलते हुए श्री पुरूषोत्तम रूपाला ने कहा कि अकेले हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के मछुआरों के लिए, कांग्रेस सरकार से तीन गुना ज्यादा काम किया है।
मीडिया से बात करते हुए श्री परषोत्तम रूपाला ने कहा, ”आज सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के 20 से अधिक प्रतिनिधि यहां नवी मुंबई में उपस्थित थे। यह देखकर खुशी हो रही है कि सहकार भारती मछुआरा समुदाय को भी आवश्यक सहयोग प्रदान कर रही है।” इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना शुरू करने के लिए भी पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।
-
नवी मुंबई4 years agoनवी मुंबई सीवूड्स में चोकलेट का लालच दे कर बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम
-
नवी मुंबई4 years agoजब नियत अपने वार्ड के विकास की हो तो ख़ुद के द्वारा किया ख़र्च कोई माएने नहीं रखता – सुहासिनी नायडू भाजपा युवती ज़िला प्रमुख
-
Uncategorised4 years agoॐ श्री गणेशाय नमः
-
नवी मुंबई4 years agoनवी मुंबई महानगरपालिका हर प्रभाग में वेस्ट डीकॉम्पोज़िशन का प्रबंध करें – सुहासिनी नायडू युवती ज़िला प्रमुख
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने मुख्यमंत्री से केरल स्टोरी को कर मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने एनएमएमसी से नवी मुंबई में महिलाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया हैं
-
नवी मुंबई4 years agoक्या ज्वेल ऑफ़ नवी मुंबई महिलाओं एवं बुज़ुर्गों के लिए सुरक्षित है?
-
नवी मुंबई4 years agoअशोक गावडे ने माफ़ी नहीं माँगी तो उसको नवी मुंबई में चैन से रहने नहीं दूँगी – आमदार मंदा म्हात्रे
