Connect with us

नवी मुंबई

ममित चौगुले ने ऐरोली में आध्यात्मिक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Published

on

बाळासाहेबांची शिवसेना नवी मुंबई के युवा सेना महाराष्ट्र के सदस्य श्री ममित चौगुले ने ऐरोली में एक आध्यात्मिक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

प्रदर्शनी

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर, ऐरोली सेक्टर 10 ए में ब्रह्म कुमारी द्वारा आध्यात्मिक झांकी और प्रदर्शनी के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में देश भर में बसे 12 ज्योतिर्लिंग और उनके अस्तित्व को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में मन की शांति और सोच की स्पष्टता पाने के लिए विभिन्न भक्ति और आध्यात्मिक तरीकों को भी प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी में बाळासाहेबांची शिवसेना नवी मुंबई युवा सेना महाराष्ट्र के सदस्य श्री ममित चौगुले को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। साथ में श्री ममित चौगुले, ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के सदस्य और कई स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

मीडिया से बात करते हुए श्री ममित चौगुले ने कहा, “प्रदर्शनी में आकर वास्तव में अद्भुत महसूस हुआ। प्रदर्शनी में दिखाया गया कि कैसे समाज में एक सकारात्मक संदेश फैलाना चाहिए। हमारे आस-पास के लोग कई नकारात्मक परिस्थितियों से निपट रहे हैं और एसे प्रदर्शनियों उन्हें नकारात्मकता से उबरने में मदद करते है। आगे उन्होंने कहा कि मैं ब्रह्मा कुमारी विद्यालय और सभी माताओ को प्रदर्शनी का आयोजन करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार