नवी मुंबई
वरिष्ट भाजपा उपाध्यक्ष एवं नवी मुंबई के सर्व भाषिक सेल अध्यक्ष डा विक्रम पराजुली ने विभिन्न सेल के अध्यक्षों के साथ मनाया अपना जन्म दिन
नवी मुंबई : भारतीय जनता पार्टी नवी मुंबई के सर्व भाषिक सेल के अध्यक्ष डा बिक्रम पराजुले ने अपना जन्म दिन कूछ अलग हीं अन्दाज़ में मनाया।
भाजपा के वरिष्ट उपाध्यक्ष डा बिक्रम पराजुले ने अपनी सालों की मेहनत से नवी मुंबई भाजपा को मज़बूत बनाने के लिए ४० से भी ज़्यादा सेल का गठन किया था। पिछले २ सालों में कोरोना महामारी के कारण लोगों का आपस में मिलना जुलना काफ़ी कम हो जाने के कारण उनकी टीम में लोगों का आपसी सामंजस्य काफ़ी कम होने लगा। अपनी पूरी टीम को एक साथ फिर से संगठित करने तथा सबका मनोबल फिर से बढ़ाने के लिए उन्होंने अपने जन्मदिन को एक नया अन्दाज़ दिया और इसे एक फ़न मीटिंग बना कर सभी सेल के अध्यक्षों के साथ वाशी स्थित भगत तारा चंद रेस्टरंट में मनाया।
अपने टीम के सभी लोगों से एक साथ मिलने पर काफ़ी ख़ुश दिखने वाले बिक्रम पराजुले ने सबके साथ हँसी मज़ाक़ किया साथ हीं साथ नवी मुंबई में भाजपा को मज़बूत बनाने में पिछले कुछ दसको से उनके द्वारा दिए गए योगदान के बारे में बताया। उन्होंने सबके साथ अपने अनुभव साझा किए और एक संगठन को कैसे मज़बूत किया जा सकता है इसके कुछ गुप्त एवं सटीक सूत्र बताए।
अपने सभी सेल के अध्यक्षों को संगठन की शक्ति का अनुभव बताते हुए उन्होंने ये भी बताया की कभी कभी हमारे बीच कुछ ऐसे लोग भी आ जाते है जो संगठन को तोड़ने या लोगों को भड़काने का काम करते है, तो कैसे हमें समझदारी से एक साथ बने रहना चाहिये और ऐसे घुसपैठियों को कैसे उनके ग़लत इरादों में नाकामयाब करना चाहिये।
डा बिक्रम पराजुले का राजनीतिक अनुभव ३० से ४० सालों का है जिसमें उन्होंने दर्जनो नेताओ और कार्यकर्ताओं को ऊपर बढ़ते और नीचे गिरते देखा है। भाजपा के साथ अपने लगाव के बारे में उन्होंने बताते हुए ये भी बताया की कैसे चुनाव के समय बिना पानी और भूखे पेट उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी का प्रचार किया है और अपने विधान सभा में भाजपा को विजयी बनाने के लिए अपना सम्पूर्ण योगदान दिया है।
डा बिक्रम पराजुले द्वारा दिए गए सम्पूर्ण भाषण के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://www.facebook.com/627131791/videos/312296154174978/
रात्रि भोजन के साथ समाप्त हुए इस जन्म दिवस के आख़िर में उनके सहकर्मी भाजपा के विभिन्न सेल से अध्यक्षों ने उनके साथ काम किए हुए अपने अनुभव को बताया और उनका धन्यवाद भी किया। इस मौक़े पर भारतीय जनता पार्टी नवी मुंबई के सेल के अध्यक्षों में प्रमित सरन, आनंद संहोतरा, नरेश राजपुरोहित, राजा राम सिंह,रवि ठाकुर, यश मेहरा, महालक्ष्मी मूर्ति, पूर्णिमा जी,प्रदीप दाकुआ, सुनील भानुशाली, सी नागराज , डॉक्टर सामराज , सशी दमोदरन, श्रीधर मैडी, सुब्रमनियम स्वामी, राज़ाराम आचार्य, सुकूर डिसूज़ा, अजय बोहरा के साथ और भी गणमान्य अतिथि मौजूद थे।
-
नवी मुंबई3 years agoनवी मुंबई सीवूड्स में चोकलेट का लालच दे कर बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम
-
नवी मुंबई4 years agoजब नियत अपने वार्ड के विकास की हो तो ख़ुद के द्वारा किया ख़र्च कोई माएने नहीं रखता – सुहासिनी नायडू भाजपा युवती ज़िला प्रमुख
-
नवी मुंबई4 years agoनवी मुंबई महानगरपालिका हर प्रभाग में वेस्ट डीकॉम्पोज़िशन का प्रबंध करें – सुहासिनी नायडू युवती ज़िला प्रमुख
-
Uncategorised4 years agoॐ श्री गणेशाय नमः
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने मुख्यमंत्री से केरल स्टोरी को कर मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने एनएमएमसी से नवी मुंबई में महिलाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया हैं
-
नवी मुंबई4 years agoक्या ज्वेल ऑफ़ नवी मुंबई महिलाओं एवं बुज़ुर्गों के लिए सुरक्षित है?
-
नवी मुंबई4 years agoअशोक गावडे ने माफ़ी नहीं माँगी तो उसको नवी मुंबई में चैन से रहने नहीं दूँगी – आमदार मंदा म्हात्रे
