नवी मुंबई
नवी मुंबई महानगरपालिका हर प्रभाग में वेस्ट डीकॉम्पोज़िशन का प्रबंध करें – सुहासिनी नायडू युवती ज़िला प्रमुख
नवी मुंबई : भाजपा युवती ज़िला प्रमुख सौ सुहासिनी नायडू ने नवी मुंबई महानगर पालिका के आयुक्त श्री अभिजीत बाँगर से एक पत्र द्वारा माँग की है की नवी मुंबई के हर प्रभाग में कचरा फेंकने और और उसको डीकम्पोज़ करने की व्यवस्था की जाए।
कोरोना काल में महानगर पालिका द्वारा एल आयी जी सोसाययटी से कचरे के डिब्बे को हटा कर एक गाड़ी की व्यवस्था की गयी थी। जो गाड़ी एक नियमित समय पर आ कर सबका कचरा एक साथ ले जाती थी।
कुछ समय बाद महानगर पालिका द्वारा ये नोटिस दिया गया कि हर सोसाययटी अपने प्रांगण में एक कचरा अपघटन याने की वेस्ट डीकॉम्पज़िशन की व्यवस्था करे। जिस से उनकी सोसायटी का गिला कचरा वहाँ पर हीं अपघटित किया जा सके।
इस बारे में जब हमने सोसाययटी के लोगों से बात की तब ये पता चला की बहुत सारी ऐसी सोसायटी है जीनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं है। ना हीं उसके पास इतना पैसा है और ना हीं उनके पास अपघटन क्षेत्र याने की डीकॉम्पज़िशन ज़ोन बनाने के लिए पर्याप्त ज़मीन है।
जब इस बात की शिकायत सक्रिय कार्यरत भाजपा कार्यकर्ता युवती प्रमुख सुहासिनी नायडू पे पास पहुँची तो उन्होंने माननिए आयुक्त को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने इस बात का जीकर किया और साथ हीं साथ ये भी बताया की अगर अपघटन ज़ोन घर के एक दम पास बनाया जाए तो इस से वहाँ पे रहने वाले लोगों के स्वास्थ पर भी बहुत बुरा असर पड सकता है।

सोसाययटी के रेज़िडेंट्स को स्वास्थ सम्बंधी बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जो कई बार गम्भीर बीमारी का रूप ले सकती है। इस तरह से कचरे का किसी खुले स्थान पर लम्बे समय तक रहना बहुत सारी किट पतंगे एवं विभिन्न प्रकार के जीवाणुओ को भी आकर्षित कर सकता है। इतना ही नहीं कुछ जानवर भी भोजन की तलाश में कचरे तक आकर्षित हो सकते है। उन्होंने आयुक्त श्री अभिजीत बाँगर जी से इस बात की निवेदन भी की है की महानगर पालिका अपने इस निर्णय पर एक बार पुनः विचार करें और नवी मुंबई में रहने वाले लोगों के स्वास्थ को प्रथम स्थान पे रख कर हीं किसी भी निर्णय तक पहुँचे।
-
नवी मुंबई3 years agoनवी मुंबई सीवूड्स में चोकलेट का लालच दे कर बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम
-
नवी मुंबई4 years agoजब नियत अपने वार्ड के विकास की हो तो ख़ुद के द्वारा किया ख़र्च कोई माएने नहीं रखता – सुहासिनी नायडू भाजपा युवती ज़िला प्रमुख
-
Uncategorised4 years agoॐ श्री गणेशाय नमः
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने मुख्यमंत्री से केरल स्टोरी को कर मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने एनएमएमसी से नवी मुंबई में महिलाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया हैं
-
नवी मुंबई4 years agoक्या ज्वेल ऑफ़ नवी मुंबई महिलाओं एवं बुज़ुर्गों के लिए सुरक्षित है?
-
नवी मुंबई4 years agoअशोक गावडे ने माफ़ी नहीं माँगी तो उसको नवी मुंबई में चैन से रहने नहीं दूँगी – आमदार मंदा म्हात्रे
-
नवी मुंबई4 years agoअगर छात्रों के जीवन से खिलवाड़ किया तो हम तीव्र आंदोलन करेंगे – सचिन क़दम मनसे शहर सचिव

1 Comment