नवी मुंबई
नवी मुंबई मेट्रो को जनता से भारी समर्थन मिला
बहुप्रतीक्षित नवी मुंबई मेट्रो के आधिकारिक तौर पर नवी मुंबई में परिचालन शुरू होने के बाद भारी लोक प्रतिक्रिया दर्ज की गई।
ऐतिहासिक क्षण
नवी मुंबई के रेल यात्रियों को सुविधा प्रदान करने और उन्हें लागत प्रभावी यात्रा अनुभव देने के लिए, हमारे माननीय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे की हरी झंडी के बाद। नवी मुंबई मेट्रो की शुक्रवार को आधिकारिक शुरुआत हो गई। इस मेट्रो परियोजना का चरण -1 बेलापुर से पेंडार के बीच की दूरी को तय करता है, जो की लगभग 11.10 किलोमीटर की दूरी है।
नवी मुंबई मेट्रो के उद्घाटन के अवसर पर एनएमएमसी आयुक्त श्री राजेश नार्वेकर, एनएमएमसी अधिकारी और सिडको अधिकारी उपस्थित थे। उद्घाटन और मेट्रो की पहली सवारी पर भारी जन प्रतिक्रिया दर्ज की गई। यह सभी नवी मुंबई निवासियों के लिए सम्मान का क्षण था क्योंकि एनएमएमसी आयुक्त श्री राजेश नार्वेकर और सिडको अधिकारियों की उपस्थिति में एक महिला मेट्रो रेल चालक ने बेलापुर से पेंडार तक पहली ऐतिहासिक नवी मुंबई मेट्रो यात्रा की।
इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा रहे नवी मुंबई निवासियों ने दिल खोलकर आनंद लिया और मेट्रो में कई यादगार पलों की तस्वीरें भी खींचीं।
-
नवी मुंबई3 years agoनवी मुंबई सीवूड्स में चोकलेट का लालच दे कर बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम
-
नवी मुंबई4 years agoजब नियत अपने वार्ड के विकास की हो तो ख़ुद के द्वारा किया ख़र्च कोई माएने नहीं रखता – सुहासिनी नायडू भाजपा युवती ज़िला प्रमुख
-
नवी मुंबई4 years agoनवी मुंबई महानगरपालिका हर प्रभाग में वेस्ट डीकॉम्पोज़िशन का प्रबंध करें – सुहासिनी नायडू युवती ज़िला प्रमुख
-
Uncategorised4 years agoॐ श्री गणेशाय नमः
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने मुख्यमंत्री से केरल स्टोरी को कर मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने एनएमएमसी से नवी मुंबई में महिलाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया हैं
-
नवी मुंबई4 years agoक्या ज्वेल ऑफ़ नवी मुंबई महिलाओं एवं बुज़ुर्गों के लिए सुरक्षित है?
-
नवी मुंबई4 years agoअशोक गावडे ने माफ़ी नहीं माँगी तो उसको नवी मुंबई में चैन से रहने नहीं दूँगी – आमदार मंदा म्हात्रे
