Connect with us

नवी मुंबई

नवी मुंबई में नगरीय काम की शुरुवात

Published

on

श्रीमती उषा पाटिल और श्री कृष्ण पाटिल को एनएमएमसी द्वारा नवी मुंबई में विभिन्न नगरिय कार्यों को पूरा करने की मंजूरी मिली।

 नगरीय कार्य

शुक्रवार को नवी मुंबई की पूर्व नगरसेवक श्रीमती उषा पाटिल और भाजपा के केंद्रीय महासचिव नवी मुंबई श्री कृष्णा पाटिल ने समय-समय पर अपील के बाद आखिरकार घनसोली नवी मुंबई में विभिन्न नागरिक कार्यों को शुरू करने के लिए एनएमएमसी से अनुमति प्राप्त कर ली। घनसोली प्रभाग क्रमांक 33 में नगरिया कार्य शुरू होने जा रहे है।

उद्घाटन के लिए श्री रामचंद्र घरात को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। उनके साथ और भी कई मेहमान मौजूद थे। पूरा किए जाने वाले नगरीय कार्यों को नीचे वर्गीकृत किया गया है:

  1. साईं प्रसाद पुलिस थाने के फुटपाथ पर एमएस रेलिंग की फिटिंग।
  2. जेष्ठ नागरिकों के लिए विरुंगला केंद्र का निर्माण।
  3. महिला सक्षमिकरण केन्द्रों का जीर्णोद्धार एवं देखभाल।
  4. रात्र निवार केंद्र और नागरी सुविधा केंद्र में लिफ्ट का निर्माण और अन्य।

मीडिया से बात करते हुए श्री रामचंद्र घरात ने कहा, “कृष्णा पाटिल और उषा ताई घनसोली क्षेत्र के एसे सदस्य हैं जो हमेशा अच्छा काम करते हैं और इसके लिए मैं उन दोनों को सलाम करता हूं।”

जबकि श्री कृष्ण पाटिल ने कहा, “नगरीय कार्यों में विरुंगला केंद्र का निर्माण पहली प्राथमिकता है क्योंकि जेष्ठ नागरिकों के पास अपने समय और गपशप के लिए घनसोली में कोई केंद्र नहीं है।” इसके अलावा उन्होंने अपनी उपस्थिति दिखाने के लिए श्री रामचंद्र घरात को भी धन्यवाद किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार