दुनिया
भारतीय जनता युवा मोर्चा नवी मुंबई द्वारा कोंग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को गिरफ़्तार करने की माँग

नवी मुंबई: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष दत्ता घंगाले एवं युवती मोर्चा अध्यक्ष सुहासिनी नायडू के नेतृत्व में आज युवा मोर्चा के पदाधिकारियो ने वाशी स्थित पुलिस आयुक्त परिमंडल-१ के पास एक निवेदन दिया है जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र कोंग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले को गिरफ़्तार करने की माँग की है।
महाराष्ट्र कोंग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने अपने एक बयान में पंत प्रधान श्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने एवं जान से मारने की बात कही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने भी पुलिस आयुक्त से ये विनती की है की वो नाना पटोले को गिरफ़्तार करें।
नाना पटोले इस से पहले भी अपने तीखे बयानो के कारन चर्चा में रहे है, लेकिन इस बार उनकी मुश्किलें काफ़ी बढ़ती हुई नज़र आ रही है। अभी अभी वाइरल हुए एक विडियो में वो ये कहते हुए सुनाई दे रहे है की मैं मोदी को मार भी सकता हु और गाली भी दे सकता हूँ।
उनके इस बयान के बाद महाराष्ट्र की भाजपा अपनी पूरे प्रदेश की टीम के साथ उनके विरुद्ध उतर आयी है और उनकी गिरफ़्तारी की माँग करने लगी है। भाजपा का कहना है की अगर पुलिस ने गिरफ़्तार नहीं किया तो हम कोर्ट तक जाएँगे।
इसी संदर्भ में आज भाजपा नवी मुंबई युवा मोर्चा अध्यक्ष दत्ता घंगाले एवं युवती मोर्चा प्रमुख सौ सुहासिनी नायडू ने उप आयुक्त के पास एक पत्र दे कर नाना पटोले की गिरफ़्तारी की माँग की है, उनके साथ मोर्चा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
आयुक्त के पास पत्र देने के बाद उन्होंने सड़क पर प्रदर्शन भी किया और नाना पटोले की फ़ोटो का निषेध किया। इस परदर्शन के दौरान उन्होंने नाना पटोले की तस्वीर को फाड़ के कचरे के डिब्बे में फेंका और ये कहा की हम “भारत का कचरा साफ़ कर रहे है।
पटोले जैसे लोग हमारे समाज में एक कचरा है।
-
नवी मुंबई3 years agoनवी मुंबई सीवूड्स में चोकलेट का लालच दे कर बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम
-
नवी मुंबई4 years agoजब नियत अपने वार्ड के विकास की हो तो ख़ुद के द्वारा किया ख़र्च कोई माएने नहीं रखता – सुहासिनी नायडू भाजपा युवती ज़िला प्रमुख
-
नवी मुंबई4 years agoनवी मुंबई महानगरपालिका हर प्रभाग में वेस्ट डीकॉम्पोज़िशन का प्रबंध करें – सुहासिनी नायडू युवती ज़िला प्रमुख
-
Uncategorised4 years agoॐ श्री गणेशाय नमः
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने मुख्यमंत्री से केरल स्टोरी को कर मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने एनएमएमसी से नवी मुंबई में महिलाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया हैं
-
नवी मुंबई4 years agoक्या ज्वेल ऑफ़ नवी मुंबई महिलाओं एवं बुज़ुर्गों के लिए सुरक्षित है?
-
नवी मुंबई4 years agoअशोक गावडे ने माफ़ी नहीं माँगी तो उसको नवी मुंबई में चैन से रहने नहीं दूँगी – आमदार मंदा म्हात्रे
