नवी मुंबई
भाजपा नवी मुंबई कर्नाटक सेल ने अगली पीढ़ी को शिक्षित करने का एक अनोखा तरीक़ा अपनाया
नवी मुंबई : आज नेरुल नवी मुंबई में भाजपा नवी मुंबई-कर्नाटक सेल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के लिए एक भाषण स्पर्धा का आयोजन किया गया, जो स्पर्धा हमारे देश भारत को महानता के शिखर पर पहुचाने वाली हस्तियों के बारे में थी।
इस स्पर्धा की ख़ास बात ये थी की इसमें भाग लेने वाले हर बच्चे को अपने देश के किसी एक महान हस्ती के बारे में ३ मिनट तक भाषण देना था और बच्चों ने इसमें बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं कर्नाटक सेल के संयोजक श्री राजाराम आचार्य का कहना था की इस स्पर्धा के बारे में सुनते हीं बच्चों में एक अलग हीं उत्साह था और पहले दिन में हीं २०० से भी ज़्यादा बच्चों ने इसमें भाग ले लिया।
अपने अगली पीढ़ी को हमारे देश के सच्चे इतिहास के बारे में शिक्षित करने का ये अलग हीं अन्दाज़ वहाँ उपस्थित सभी अतिथियों को बहुत पसंद आया। और इस भाषण के द्वारा बहुत सारे बच्चों को हमारे देश के नक़ली मुग़ल इतिहास से हटकर हमारे असली एवं सच्चे इतिहास के बारे में जानने का मौक़ा मिला और इस इतिहास से कूछ सीखने का मौक़ा मिला।
आज वहाँ उपस्थित बच्चों में से सबने हमारे देश की महान हस्तियों में से कुछ हस्तियाँ जैसे ऐ पी जे अब्दुल कलाम, आचार्य औरोबिंदो, सी वी रमन, बल गंगाधर तिलक और भी महान हस्तियों के बारे में अच्छी जानकारी प्रस्तुत भी की और हासिल भी की।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नवी मुंबई के एमएलसी श्री रमेश दादा पाटिल, उनके सुपुत्र एवं महाराष्ट्र मच्छीमार सेल के अध्यक्ष श्री चेतन पाटिल, भाजपा सर्व सेल के उपाध्यक्ष एवं वरिस्ठ भाजपा नेता डॉ बिक्रम पराजूली, सहकार सेल संयोजक श्री प्रमित सिन्हा, पूर्व प्रदेश सचिव राजाराम सिंह, पूर्व नगर सेवक श्री रविंद्र इथापे, श्री सुरेश शेट्टि, श्री शशि दमोदरन एवं अन्य गणमान्य अथिति मौजूद थे।
-
नवी मुंबई3 years agoनवी मुंबई सीवूड्स में चोकलेट का लालच दे कर बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम
-
नवी मुंबई4 years agoजब नियत अपने वार्ड के विकास की हो तो ख़ुद के द्वारा किया ख़र्च कोई माएने नहीं रखता – सुहासिनी नायडू भाजपा युवती ज़िला प्रमुख
-
नवी मुंबई4 years agoनवी मुंबई महानगरपालिका हर प्रभाग में वेस्ट डीकॉम्पोज़िशन का प्रबंध करें – सुहासिनी नायडू युवती ज़िला प्रमुख
-
Uncategorised4 years agoॐ श्री गणेशाय नमः
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने मुख्यमंत्री से केरल स्टोरी को कर मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने एनएमएमसी से नवी मुंबई में महिलाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया हैं
-
नवी मुंबई4 years agoक्या ज्वेल ऑफ़ नवी मुंबई महिलाओं एवं बुज़ुर्गों के लिए सुरक्षित है?
-
नवी मुंबई4 years agoअशोक गावडे ने माफ़ी नहीं माँगी तो उसको नवी मुंबई में चैन से रहने नहीं दूँगी – आमदार मंदा म्हात्रे
