Connect with us

नवी मुंबई

248 मामलों को सुलझाने के बाद, नवी मुंबई पुलिस ने 5.41 करोड़ रुपये का कीमती सामान लौटाया

Published

on

नवी मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान नवी मुंबई पुलिस ने 5.41 करोड़ रुपये का मूल्यवान सामान  लौटाए।

मूल्यवान वस्तुएँ

नवी मुंबई पुलिस द्वारा मुद्दे माल हस्तांतरण कार्यक्रम 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नवी मुंबई के वाशी में सिडको प्रदर्शनी केंद्र में किया गया था। जहां नवी मुंबई पुलिस ने चोरी हुए 5.41 करोड़ रु. का कीमती सामान उनके असली मालिकों को लौटाया गया। कीमती सामान  को चोरी और डकैती की 248 घटनाओं में बरामद किया गया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, चोरी हुए कीमती सामान जनवरी 2022 से जुलाई 2023 के बीच हुई चोरी और डकैती के मामलों से बरामद किए गए।

कार्यक्रम में नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त श्री मिलिंद भारम्बे, ऐरोली विधायक श्री गणेश नाइक, बेलापुर विधायक श्रीमती मंदा म्हात्रे, श्री प्रशांत ठाकुर, श्री महेश बालदे, श्री दीपक चकोरे, श्री विवेक पानसरे, श्री अमित काले, श्री पंकज दहाणे, श्री तिरूपति काकड़े और कई अन्य अतिथि उपस्थित थे। ये सामान मंच पर मौजूद अतिथियों ने उनके मालिकों को सौंपा।

मीडिया से बात करते हुए श्री मिलिंद भारम्बे ने कहा, “आज, हमने मुद्दे माल हस्तांतरण कार्यक्रम 2023 का आयोजन किया और वस्तुओं के वास्तविक मालिकों को, 5.41 करोड़ रुपये का कीमती सामान लौटाया। ये सामान जनवरी 2022 से जुलाई 2023 के बीच हुई डकैतियों में चुराए गए थे। इसके अलावा मैं हर निवासी से आग्रह करूंगा कि वे पुलिस को अपने दोस्त के रूप में देखें, दुश्मन के रूप में नहीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार