Connect with us

नवी मुंबई

धनलक्ष्मी महिला मंडल की ओर से नवी मुंबई में सालभर चलेगा प्लास्टिक मुक्त अभियान

Published

on

रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहल, वनमंत्री गणेश नाईक ने किया कपड़े की थैलियों का उद्घाटन।

अभियान

धनलक्ष्मी महिला मंडल, वाशी ने अपनी रजत जयंती के अवसर पर पूरे वर्ष प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करना और पर्यावरण के अनुकूल कपड़े की थैलियों को बढ़ावा देना है। साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

महाराष्ट्र के वनमंत्री गणेश नाईक के हाथों महिलाओं द्वारा तैयार की गई कपड़े की थैलियों के अभियान का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मंडल की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. वनिता गडदे राजे सहित मंडल के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

डॉ. वनिता गडदे राजे ने बताया कि ‘धरती की रक्षा, कपड़े की थैली का उपयोग और प्लास्टिक मुक्ति का संदेश’ इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। मंडल की महिलाएं इन थैलियों को तैयार करेंगी और ऐरोली से सीबीडी बेलापुर तक पूरे नवी मुंबई में वितरित किया जाएगा। वनमंत्री गणेश नाईक ने महिलाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे नागरिकों में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और नवी मुंबई को प्लास्टिक मुक्त बनाने के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर पूर्व सांसद संजीव नाईक, स्थायी समिति सभापति अशोक पाटील, नगरसेविका ललिता मडवी, शुभांगी पाटील, नगरसेवक रविकांत पाटील और श्रीहरी पवळे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि नवी मुंबई को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए केवल घोषणाएं पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से इसे जन आंदोलन बनाना आवश्यक है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार