Connect with us

नवी मुंबई

सूखाग्रस्त किसानों की मदद के लिए संदीप नाईक प्रतिष्ठान ने मुख्यमंत्री सहायता निधि में दिए 1 करोड़ रुपये

Published

on

पूर्व विधायक संदीप नाईक, पूर्व सांसद संजीव नाईक और मनपा सभागृह नेता सागर नाईक ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा सहायता राशि का चेक।

सहायता निधि

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आह्वान पर राज्य के सूखाग्रस्त इलाकों के किसानों की मदद के लिए संदीप नाईक प्रतिष्ठान ने 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रतिष्ठान की ओर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री सहायता निधि के लिए 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया। इस आर्थिक सहायता का उद्देश्य सूखे की स्थिति से जूझ रहे महाराष्ट्र के किसानों को राहत पहुंचाना है।

इस अवसर पर संदीप नाईक प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संदीप नाईक, पूर्व सांसद संजीव नाईक और नवी मुंबई महानगरपालिका के सभागृह नेता सागर नाईक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के आह्वान पर प्रतिष्ठान द्वारा की गई यह पहल किसानों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और सहयोग की भावना को दर्शाती है। राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस योगदान के माध्यम से संदीप नाईक प्रतिष्ठान ने संकट की घड़ी में किसान समुदाय की मदद के लिए अपना सहयोग दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार