Connect with us

नवी मुंबई

कोपरखैरणे में घर में घुसकर दो बहनों पर फायरिंग, एक की हालत गंभीर

Published

on

20 वर्षीय तनु धोबी की पीठ में लगी गोली, बड़ी बहन रितु के कान को छूकर निकली गोली; पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में हिरासत में लिया।

फायरिंग

नवी मुंबई के कोपरखैरणे सेक्टर-1 में गुरुवार रात एक युवक द्वारा घर में घुसकर दो बहनों पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस हमले में 20 वर्षीय तनु धोबी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन रितु धोबी (22) भी गोली लगने से घायल हुई।

यह घटना रात करीब 9 बजे हुई, जब दोनों बहनें अपनी मां के साथ घर पर थीं। इसी दौरान आरोपी अर्जुन चौहान कथित तौर पर घर में घुसा और दोनों बहनों पर गोली चलाकर फरार हो गया।

हमले में तनु की पीठ में गोली लगी, जबकि रितु के कान को छूकर गोली निकल गई। उनकी मां दोनों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचीं। तनु की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि रितु को भी इलाज दिया गया है। घटना के समय उनके पिता और भाई नितिन प्रदीप धोबी काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे।

कोपरखैरणे पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी अर्जुन चौहान को हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में हमले के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हमले की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही इस्तेमाल किए गए हथियार के स्रोत और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार